Breaking News

छत्तीसगढ़ प्रदेश में रिटेलर एवं फुटकर खाद व्यापारियों का जल्द होगा यूनियन का नया गठन

छत्तीसगढ़ में खाद व्यापार से जुड़े रिटेलर एवं फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही एक सशक्त संगठन का गठन किया जाएगा। इस पहल से प्रदेश भर के छोटे व्यापारियों को एक मजबूत मंच मिलेगा, जिसके माध्यम से वे अपनी मांगों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।

बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में खाद की आपूर्ति, मूल्य असमानता, होलसेलर स्तर पर भेदभाव और अन्य व्यावसायिक चुनौतियों के कारण फुटकर व्यापारियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को देखते हुए राज्य स्तर पर एक संगठित संरचना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

प्रस्तावित संगठन के माध्यम से व्यापारियों को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा, उचित दर पर खाद उपलब्धता सुनिश्चित करने, और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, यह संगठन समय-समय पर बैठक, जागरूकता अभियान और आवश्यक सुझाव भी शासन को प्रस्तुत करेगा।

व्यापारी वर्ग में इस पहल को लेकर उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि संगठन बनने के बाद उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा तथा व्यापार में पारदर्शिता और संतुलन स्थापित होगा।



 

About cgjanmanchnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *