Breaking News

कवर्धा शहर मे एक ही गैस एजेंसी पर निर्भर शहर की बढ़ती आबादी के बीच दूसरी एजेंसी की मांग तेज

कवर्धा। शहर में विगत कई वर्षों से मात्र एक ही रसोई गैस एजेंसी के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान की जा रही है। लगातार बढ़ती जनसंख्या और उपभोक्ताओं की संख्या के बावजूद दूसरी गैस एजेंसी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एकमात्र एजेंसी पर अत्यधिक दबाव होने के कारण गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती। बुकिंग के बाद कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

शहर के विभिन्न वार्डों से यह भी शिकायतें सामने आ रही हैं कि डिलीवरी में देरी, फोन रिस्पॉन्स की कमी और अतिरिक्त सर्विस चार्ज जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कवर्धा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में कम से कम दो गैस एजेंसियों का होना आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर और बेहतर सेवाएं मिल सकें। इससे प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन और कंपनियों से शहर में एक और गैस एजेंसी खोलने के लिए मांग की जा रही है। केवल उपभोक्ताओं की समस्याएं कम होंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को कब तक संज्ञान में लेते हैं और शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।



 

About Ashish Agrawal

Ashish Agrawal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *