Breaking News

RTE प्रतिपूर्ति राशि न बढ़ने के विरोध में कबीरधाम जिले के सभी प्राइवेट स्कूल 18 अप्रैल को बंदरहेगी

17 अप्रैल 26: जिले के सभी स्कूल संचालक एवं शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करते हुए कार्य करेंगे।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के असहयोग आंदोलन के तहत कबीरधाम प्राइवेट स्कूल संघ ने जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

संघ का कहना है कि शिक्षा के अधिकार कानून की धारा इस 12(2) के तहत प्रतिपूर्ति राशि का निर्धारण शासकीय विद्यालय में प्रति विद्यार्थी होने वाले व्यय के आधार पर होना चाहिए, परंतु वर्ष 2011 के बाद से राशि का पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है।

आंदोलन की रूपरेखा:
1. दिनांक 17 अप्रैल 2026: जिले के सभी स्कूल संचालक एवं शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करते हुए कार्य करेंगे।
2. दिनांक 18 अप्रैल 2026, शनिवार: कबीरधाम जिले के समस्त प्राइवेट स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे।

संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास ने बताया कि 1 मार्च से असहयोग आंदोलन चल रहा है और जब तक प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाई जाती, आंदोलन जारी रहेगा। दिनांक 4 अप्रैल को लिए गए निर्णय अनुसार वंचित वर्ग के विद्यार्थियों का RTE तहत प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा।

About cgjanmanchnews

cgjanmanchnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *