Breaking News

कोई उम्मीदवार करोड़पति तो किसी के पास फूटी कौड़ी नहीं

रायपुर। चुनावी दंगल में कूदे प्रत्याशियों ने नामांकन के हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे करोड़पति हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी इनसे कम धनवान है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास दो करोड़ 13 लाख 93 हजार की संपत्ति है और भाजपा प्रत्याशी 79 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। कई निर्दलीय के पास एक से दो लाख की संपत्ति हैं।

अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशियों के पास पास फूटी कौड़ी नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पास लग्जरी वाहन, बंगला और जमीन है। इसके एसबीआइ के खाते में 19 लाख और जिला सहकारी बैंक में पांच लाख सहित अन्य खातों में दो लाख रुपये हैं।

पोस्ट आफिस में भी दो लाख 85 हजार रुपये जमा है। दो और एक लाख-लाख के कुल नौ बीमा पॉलिसी भी हैं। सोने के आभूषण के भी शौकीन हैं। इनके पास 60 ग्राम सोने के आभूषण हैं। इसकी कीमत एक लाख 86 हजार रुपए है। इनकी पत्नी के पास 120 ग्राम आभूषण हैं, जिनकी कीमत तीन लाख 72 हजार रुपये है। चांदी के 19 हजार रुपये कीमत के आभूषण हैं।

रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक के सोनपैरी में आठ एकड़ कृषि भूमि है। कमल विहार में भूखंड है। सहकारी गृह निर्माण मंडल में सखा कृष्णा रिहायशी आवास है। इसकी कीमत भी 30 लाख से अधिक है।

 

मैग्नेटो मॉल और पंडरी में व्यावसायिक दुकान कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पास मैग्नेटो मॉल में दुकान नंबर 44 हैं, जो 193 वर्गफीट की है। इनके पास पंडरी बस स्टैंड में एक व्यावसायिक दुकान है।

जेसीबी और लग्जरी वाहनों के शौकीन प्रमोद दुबे के पास दो जेसीबी वाहन और एक्सवेटर मशीन भी है। इसके अलावा एक टोयटा इनोवा कार और दोपहिया एक्टिवा भी है।

पत्नी और पुत्रों के भी बैंक खाते में लाखों

दुबे की पत्नी दिप्ती दुबे के बैंक खाते में 19 लाख रुपये, पुत्र अदिति दुबे के काते में एक लाख 13 हजार रुपये, आर्य दुबे के पास एक लाख 27 हजार 610 रुपए हैं। प्रमोद दुबे ने करीब 70 लाख 89 हजार 673 रुपए का लोन भी लिया है।

कृषि भूमि और दुकान भी 

सुनील सोनी के पास ग्राम छाछनपैरी में 5.7 हेक्टेयर कृषि भूमि है। स्वामी विवेकानंद वार्ड के सदर बाजार में दुकान है। शैलेंद्र नगर में रिहायशी आवास है। इनके द्वारा स्व. अर्जित संपत्ति 19 लाख 87 हजार रुपए है। इनकी धर्मपत्नी के नाम बैंक में 20 लाख रुपए जमा है। इन्होंने बैंक से 13 लाख रुपए का लोन लिया है।

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पास 79 लाख की संपत्ति, आभूषणों के शौकीन 

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पास कुल 79 लाख रुपये की संपत्ति है। इनकी सकल आय चार लाख 66 हजार 877 रुपये है। इनकी पत्नी भी पांच लाख रुपये की मालकिन हैं। इनके खाते में एक लाख 62 हजार रुपये हैं। इन्होंने डेढ़ लाख रुपये का बीमा कराया है।

175 ग्राम सोने के जेवार हैं, जिसकी कीमत 17 लाख 32 हजार रुपये है। इनके घर में 10 किलो चांदी के बर्तन भी हैं, जिनकी कीमत करीब 12 लाख 76 हजार रुपये है। वाहन के नाम पर इनके पास एक्टिवा है, जिसकी कीमत 56 हजार रुपये है।

About NewsDesk

NewsDesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *