Breaking News

भोरमदेव शक्कर कारखाना किया गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत राशि का भुगतान

0 इस बार 396220 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया।

0 लक्ष्मी पूजा सार्थक हुई किसानो के खाते मे बरसे धन

 

 

 

कवर्धा 30 अक्टूबर – इसबार लक्ष्मी पूजा के बाद किसानो के खाते मे धन की वर्षा हुई शक्कर कारखाना ने खरीदे गये गन्ने का भुगतान किसानो के खाते मे डाल दिया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के अध्यक्ष भेलीराम (मंतीराम) चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा 12694 गन्ना विक्रेता किसानों से कुल राशि रू. 110.38 करोड़ के गन्ने की खरीदी की गई थी। कारखाना द्वारा 30 अक्टूबर 2019 को 12694 कृषकों का शत-प्रतिशत भुगतान राशि 110.38 करोड़ उनके बैंक खातों में कर दिया गया है।
अध्यक्ष भेलीराम (मंतीराम) चंद्रवंशी गन्ना किसानों एवं कारखाना प्रबंधन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाईयां दी गई एवं कहा कि उक्त राशि से क्षेत्र में एवं किसानो के जीवन शैली में बदलाव आयेगा किसान अपनी जरुरतो को पूरा करेंगें। किसानो को दिपावली व गोर्वधन पूजा की बधाई देते हुए बताया भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के सीजन 2018-19 में गन्ना खरीदी एवं पेराई का शुभारंभ दिनांक 07 दिसंबर 2018 को किया गया था। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2018-19 में गन्ना विक्रेता किसानों से कुल 422508.557 मेट्रिक टन गन्ने की खरीदी कर पेराई की गई तथा 396220 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया।
गन्ना उत्पादक किसान अपने खाते मे गन्ना का पैसा आने के बाद कारखाना प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

About NewsDesk

NewsDesk