Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षको को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।

कवर्धा पुलिस महानिदेषक, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2020 जिला पुलिस कबीरधाम के दो उप निरीक्षक का निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। जिसमे थाना पण्ड़रिया में पदस्थ उनि.मूलचंद पाटले को पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के द्वारा व उनि. संदीप कुमार टण्ड़न थाना भोरमदेव को पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक कंधे मे स्टार लगाया गया तथा दूसरे कंधे में पत्नी श्रीमती कविता टण्ड़न के द्वारा स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। साथ ही दोनो पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ आप लोगों की जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि हो रही है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देष दिये गये तथा दोनों पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन, उप निरीक्षक(अ) भोलाराम सांड़िल्य उप निरीक्षक बी.आर.गजेन्द्र, स्टेनो युवराज आसटकर एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NewsDesk

NewsDesk