Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने जिले के दो सहायक उप निरिक्षक (अ) को स्टार लगाकर उप निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत किया।

                           कवर्धा |पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2020 जिला पुलिस कबीरधाम के दो सहायक उप निरीक्षक (अ) से उप निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति हुई है। जिन्हे आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान कि गई,जिसमे पुलिस अधिक्षक कार्यालय के कंटिजेंशी/रिकार्ड कक्ष प्रभारी सउनि पूजा चौबे को एक कंधे मे पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव एवं दुसरे कंधे में पुत्री अनुषा और अविका चौबे के द्वारा तथा स्टेनो युवराज आसटकर को एक कंधे मे पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव एवं दुसरे कंधे पर पत्नी रोहिणीं आसटकर के द्वारा स्टार लगाकर उप निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। साथ ही दोनो पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ साथ आप लोगो कि जिम्मेदारीयों एवं कार्यो में भी वृद्धि हो रही है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा दोनों पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन, एस.आर.सी. बी.आर. सानडिल्य उप निरीक्षक बी.आर. गजेन्द्र, स.उ.नि. संदीप चौबे एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – 9977144888 ||

About NewsDesk

NewsDesk