Breaking News

वन मंत्री अकबर ने किया पौधारोपण

कवर्धा |  18 जून 2020। प्रदेश के वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान कवर्धा नगर पालिका परिसर में पौधारोपण किया। मंत्री  अकबर आज कोरोना वायरस के संकट एवं लॉकडाउन से प्रभावित फुटकर व्यापारियों को 13 लाख 75 हजार रूपए सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में कवर्धा पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति  प्रमोद लुनिया,  चुनवा खान, श्रीमती सरिता नामदेव, भीखम कोसले, नरेन्द्र देवांगन, अशोक सिंह,  मोहित महेश्वरी एवं कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक  के.एल. धु्रव, जिला पंचायत सीईओ  विजय दयाराम के., वन मंडालाधिकारी   दिलराज प्रभाकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे newscg9@gmail.com ||

About NewsDesk

NewsDesk