Breaking News

लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य सुविधा देने, उत्कृष्ठ सेवाभाव के लिए 108 कर्मचारी हुए सम्मानित

कवर्धा | 04 जुलाई 2020। कोरोना महामारी के बीच अपने कर्त्तव्य निष्ठा और सेवाभाव के माध्यम से मिसाल कायम करने वाले अपने फ्रंट लाइन वारियर्स का 108 संजीवनी एक्सप्रेस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव परिहार की उपस्थिति में 108 के कर्मवीरों को यह सम्मान प्रदान किया गया। संस्था की ओर से कोविड रिजर्व एम्बुलेंस में सेवा दे रहे 108 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की गई। सम्मानित होने वाले 108 कर्मचारियों में ईएमटी लुकेश दुबे, कैलाश डाहिरे एवं पायलट में खोमन दुबे व अखिलेश यादव शामिल हैं। उन्होंने बताया गया कि कोरोना वायरस के चलते वर्तमान समय में उत्पन्न हुई विकट परिस्थिति के बीच ईएमटी और पायलट पूरी लगन और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस सेवाभाव की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह सम्मान उनके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। इस अवसर पर संस्था की ओर से 108 के जिला प्रबंधक जीवन कौशिक उपस्थित थे।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About NewsDesk

NewsDesk