Breaking News

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में

22 अगस्त 2022 से शुरू होगी अनिश्चितकालीन  हड़ताल की तैयारिया |

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं प्रतिनिधियो द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से हुए विफल वार्ता से जिले के कर्मचारीयो में आक्रोश व्याप्त है।दो सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के चौथे चरण अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में जिला फेडरेशन भीड़ चुका है।

22 से शुरू हो रहे हड़ताल की तैयारी हेतु आज कर्मचारी भवन कवर्धा में बैठक रखा गया। बैठक में फेडरेशन से जुड़े सभी संघो ने आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाने की सहमति जताई। इसी तारतम्य में दिनांक 17 जुलाई को जिला के प्रांतीय पर्यवेक्षक  मनीष मिश्रा जी का भी जिला में आगमन हो रहा है।

आज के बैठक में फेडरेशन के जिला संयोजक प्रताप चंद्रवंशी, जिला उप संयोजक व्यास नारायण तिवारी, जिला महासचिव निर्मल साहू संभागध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ, पालेश्वर सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ, प्रेम नारायण शर्मा जिलाअध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन, प्रभात गुप्ता शिक्षक संघ, संतोष कुमार सोनी जिलाअध्यक्ष छ ग कर्मचारी कांग्रेस, संजय सिंह परमार जिलाअध्यक्ष राजस्व निरीक्षक संघ, एस के निर्मलकर लिपिक वर्ग, प्रमोद शुक्ला छ ग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, भवेन्द्र शर्मा जिला अध्यक्ष छ ग प्रदेश लिपिक वर्ग, एम. एल सोनी लो.अ.वि.वर्ग,सी डी भट्ट सहायक शिक्षक, परसराम चंद्राकर जिला अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, मो अयाज कुरैशी जिला उपाध्यक्ष कृषि स्नातक संघ, राजेन्द्र शर्मा सहायक शिक्षक फेडरेशन, ज्ञानेश्वर आनंद जिला उपाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, मनोज बाँधेकर संगठन मंत्रीपटवारी संघ, धरमु दास कुर्रे ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षा विभाग, सतीश चंद्राकर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।



 

About Ashish Agrawal

Ashish Agrawal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *