Breaking News

भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भरत वर्मा का कबीरधाम जिला में प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन दिन गुरुवार को हुआ साथ में जिला कबीरधाम प्रभारी राजेश ताम्रकार ,राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय की उपस्थिति में,जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा जयप्रकाश कौशिक के नेतृत्व में बाईक रैली व पार्टी कार्यालय में स्वागत सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया
गया ।

सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत पश्चात जिला अध्यक्ष के द्वारा स्वागत उद्बोधन पश्चात कार्यवृत प्रस्तुत किया गया।

जिला प्रभारी राजेश ताम्रकार द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कबीरधाम के द्वारा किये गए सभी कार्य बहुत ही प्रशंशनीय हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष भरत वर्मा का भाजपा कबीरधाम की ओर से स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला व मंडल स्तर पर जब से बना है बहुत अच्छा व सराहनीय कार्य लगातार किया जा रहा है।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पार्टी के विभिन्न पदों पर सुशोभित होकर आज प्रदेश भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई दी।अंत मे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भरत वर्मा ने किए गए आत्मीय स्वागत के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा कबीरधाम के सभी पदाधिकारियों की भूरी भूरी प्रशंशा किया गया।और अपने उदबोधन में संगठन के विषय मे,केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ लेने की बात कही। और छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नारायण साहू जिलामहामंत्री के द्वारा किया गया। और आभार रामकृष्ण साहू के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अम्बिका चंद्रवंशी प्रदेश मंत्री, रामस्वरूप साहू,चंद्रकुमार सोनी,अजित चंद्रवंशी, संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता,नितेश अग्रवाल, कैलाश चंद्रवंशी, नरेंद्र मानिकपुरी,सुखचैन चंद्रवंशी, चंद्रवंशी, लालाराम साहू,अजित कौशिक, एवं सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य सभी ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश/जिला तथा मण्डल सहित सभी मोर्चा/प्रकोष्ठ व संगठन के समस्त पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ समस्त कार्यकर्त्ता बंधु/ भगिनी आप सभी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।

 



About Ashish Agrawal

Ashish Agrawal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *