वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने का संकट, जल्द भुगतान की मांग
पंडरिया। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया में कर्मचारियों का पिछले करीब छह माह से वेतन लंबित होने की बात सामने आ रही है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि नियमित वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी आर्थिक तंगी के चलते परेशान हैं और उन्हें उधार लेकर परिवार का खर्च चलाना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने संबंधित प्रबंधन एवं शासन से मांग की है कि उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लंबित छह माह के वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि शक्कर कारखाना प्रबंधन और संबंधित विभाग कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।
CG Janmanch