Breaking News

नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण का पटाक्षेप कल

0 नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद भी हो जायेगा

कवर्धा – जिले मे एक नगर पालिका एवं पाॅच नगर पंचायत है। जिसके अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण निर्धारित होना आज तय है इसके बाद से नगरीय निकाय मे चुनावी जंग की शुरुवात हो जायेगी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले की नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण की कार्रवाई 18 सिंतबर को होगी। इन पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दोपहर 2.15 बजे से आरक्षण की कार्रवाई होगी। इसमें कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पांडातराई, बोड़ला, पंडरिया शामिल है।

नगर पालिका चुनाव का सारा दारोमदार अध्यक्ष पद के आरक्षण पर टिका रहता है आज 18 सिंतबर दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के आरक्षण की तस्वीर साफ हो जायेगी इसके साथ ही साथ नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद भी हो जायेगा। जिसके लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों के दावेदार अपनी अपनी दावेदारी को मजबूत रखने के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं आरक्षण के बाद तस्वीर स्पष्ट होते ही अब नगर पालिका चुनाव में मै भी हुं दावेदार का नारा बहुत तेजी से बुलंदी की शिखर को छूने वाला है। 18 सितम्बर को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष पद आरक्षण के लिए सबकी निगाहें लगी हुई है। नगर के बहुत सारे संभावित दावेदार इस गुणा भाग में लगे हुए है कि अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरिक्षत हो इसके लिए लामबंदी, एप्रोच, जुगाड़पानी जैसे सारे हथकंड़े अपनाए जा रहे है।

About NewsDesk

NewsDesk