Breaking News

नवपदस्थ कलेक्टर ने नई परिकल्पनाओं के साथ कवर्धा शहर का भ्रमण किया

कलेक्टर ने अधिकारियांें को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कवर्धा | 31 मई 2020। कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर  रमेश शर्मा ने आज सुबह कवर्धा शहर की नई परिकल्पनाओं के साथ कवर्धा शहर का भ्रमण किया। उन्होने भ्रमण के दौरान शहर में संचालित चार अलग-अलग मणिकंचन केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में महिला स्वसहायता समूह अपनी महत्वपूर्ण अदा कर रही है। कलेक्टर ने मणिकंचन केन्द्र में काम करने वाली सभी स्वच्छता कर्मियों से रूबरू भेंट करते हुए आवश्यक जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  जेके ध्रुव, कवर्धा एसडीएम  विपुल गुप्ता, कवर्धा सीएमओ लवकुश सिंगरौल ने कवर्धा पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत तथा निर्माणाधिन प्रगतिरत कार्यों का भी निरीक्षण कराया। पालिका अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के लाॅकडाउन की वजह से अधिकांश कार्य बंद हो गए थे, जिन्हे सोशल डिस्टेसिंग तथा निर्धारित निर्देशानुसर निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे है। निरीक्षण क दौरान पालिका के तकनीकि अधिकारियों की टीम भी उपस्थित थे।

कलेक्टर  शर्मा ने अपर कलेक्टर  जेके धु्रव के साथ कवर्धा नगर पालिका के अंतर्गत निर्माणााधिन ट्रैफिक प्लाजा, सर्वजन मांगलिक परिसर और हाट-बाजार और हाईटेक बस स्टेण्ड का भी निरीक्षण किया और कवर्धा शहर के अंतर्गत चल रहे अन्य निर्माण कार्यों से अवगत भी हुए। कलेक्टर ने कवर्धा शहर के प्रमुख सरोवर धरोहर सुधा वाटिका, कैलाश सरोवर का भी निरीक्षण कर अधिकारियों केा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कैलाश सरोवर के पास संचालित मणि कंचक केन्द्र का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों के आवश्यक जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना बनाने के भी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी में वर्तामान समय को देखते हुए वहां संचालित थोक सब्जी बाजार का भी निरीक्षण किया। उन्होने यहा प्रतिदिन विशेष साफ-सफाई करने के लिए पालिका अधिकारी को निर्देश दिए।  

मणिकंचन केन्द्र में निर्मित वर्मीकंपोस्ट खाद की मांग बढ़ी

नवपदस्थ कलेक्टर रमेश शर्मा आज नगर भ्रमण के दौरान कवर्धा पालिका द्वारा ंसंचालित मंणिकंचन केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होने मणिकंचन केन्द्र में काम करने वाले महिला स्वसहायता समूहों से चर्चा करते हुए कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा। कलेक्टर शर्मा ने कोविड-19 से निर्मित विकट परिस्थितियों के बीच मंणिकंचन केन्द्र में काम करने वाली महिला स्वहायता समूहों को वास्तविक योद्धा बताते हुए उनकी तारीफ भी की। महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि डोर टू डोर कचरा एकत्र करते हुए कम्पोस्ट सेन्टर में वर्मी खाद बनाया जाता हैं। इस खाद का उपयोग शहर के अनेक बागवानों तथा शहर के मुख्यमांर्गों में डिवायडर में लगे हरे पेड़-पौधों मंे उपयोग किया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा खरीदी की जाती है। इसी तरह मणिकंचन केन्द्र से वेस्ट पास्टिक की बोरियों को सीमेन्ट कंपनी द्वारा खरीदी की जाती है। इससे समूह को अतिरिक्त आमदानी होती है। मणिकंचन में काम करने वाले महिलाओं ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह 6 हजार रूपए मानदेय भी दिए जा रहे है, इससे स्थिति में सुधार हुआ है।

नवपदस्थ कलेक्टर ने सकरी नदी में बन रहे नए पुुल निर्माण के लिए कार्यों का भी अवलोकन किया


नवपदस्थ कलेक्टर रमेश शर्मा आज सुबह सकरी नदी में बन रहे नए पुल निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि कवर्धा शहर के बीच सकरी नदी प्रवाहित होती है। नदी में बने पुलिया बहुत पुरानी हो गई थी। शहर के नागरिकों द्वारा इस नदी में उच्च स्तरीय नए पुल निर्माण बनाने की मांग बहुत लम्बे समय से की जा रही थी। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद इस पुरानी मांग को पूरा करने का प्रयास किया गया हैं। अधिकारियों ने बताया कि कवर्धा शहर के मिनीमाता चैक के पास से सकरी नदी पर 7 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से 90 मीटर लम्बा एवं 16 मीटर चैडाई का पुल निर्माण किया जाना है। पुल निर्माण कार्य से पहले परिवर्तित मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है।   



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतू संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About NewsDesk

NewsDesk