Breaking News

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा 11 वीं के रिक्त सीट पर चयन, प्रतीक्षा सूची जारी

कवर्धा | 26 अगस्त 2020। जिला शिक्षा अधिकारी के.एल. महिलांगे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर कवर्धा में कक्षा 11 वीं की रिक्त सीट पर सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है। अनुसूचित जाति के एक रिक्त सीट के लिए कुमारी रोशनी पिता मनोज कुमार एवं अनुसूचित जन जाति के दो रिक्त सीट के लिए कुमारी प्रियंका पिता दिनेश और कुमारी दीपिका मरकाम पिता परदेशी मरकाम का प्रवेश के लिए चयन किया गया है। चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर जिला कबीरधाम के सूचना पटल में देखा जा सकता है। चयनित छात्राओं को 30 अगस्त 2020 तक अनिवार्यतः प्रवेश लेने होगें।



 

About NewsDesk

NewsDesk