जम्मू। पुंछ के करमारा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए फिर गोलीबारी की गई है।बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की.जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही की। ज्ञात हो कि एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा का उल्लंघन पांचवी बार किया जा रहा है।सम्बंधित अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर के गुलपुर और खारी करमारा इलाकों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
