Breaking News

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा छात्रावास के बच्चों से चर्चा कर पढ़ाई और भोजन व्यवस्था की ली जानकारी एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया निरीक्षण

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने लैब, ऑडिटोरियम, आईटी रूम, लाइब्रेरी, क्लासरूम, खेल मैदान, शौचालय की गुणवत्ता देखी

कवर्धा, 26 जुलाई 2022। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और हिन्दी माध्यम स्कूल संचालित की जा रही है। जहां बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए बेहतर लैब, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कवर्धा शहर में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और हिन्दी माध्यम स्कूल की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने रानी दुर्गावती चौक स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लैब, ऑडिटोरियम, आईटी रूम, लाइब्रेरी, क्लासरूम, खेल मैदान, शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडिटोरियम में लगाएं जा रहे कुर्सी को सामने से पीछे की ओर ऊपर करते हुए व्यवस्थित लगाने के निर्देश दिए। जिससे कार्यक्रम में पीछे बैठे विद्यार्थियों को मंच स्पष्ट दिखाई दे। साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए लाए गए फर्नीचर की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्होनें लाइब्रेरी और लैब की व्यवस्था देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने प्रचार्य से स्कूल में शिक्षकों और बच्चों की जानकारी ली। कलेक्टर महोबे ने स्कूल परिसर में खेल मैदान का निरीक्षण कर बच्चों के खेलने के लिए लगने वाली खेल समाग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेल के लिए उपलब्ध स्थान में योजनाबद्ध खेल समाग्री लगाएं। खेल समाग्री लगाने के पहले योजना तैयार कर जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने सायकल स्टैण्ड का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर महोबे ने जय स्तंभ चौक स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा, स्टाफ रूम और प्रचार्य कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी माध्यम स्कूल का डिजाइन बहुत अच्छा है। इसमें मरम्मत और पेटिंग कराकर बेहतरीन कर सकते हैं। उन्होंने इस स्कूल को आकर्षक बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। सहायक संचालक   एम.के. गुप्ता ने बताया कि स्कूल कक्ष के ऊपर नए रूम बनाएं जाएंगे। जिसमें कक्षाएं संचालित होगी। इसके लिए प्लान तैयार कर लिए गए है। इस दौरान कलेक्टर महोबे ने स्कूल में खाली पड़े स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर महोबे ने पुराना कचहरी में संचालित विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बच्चों से चर्चाकर उनके पढ़ाई और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। ग्राम कबीरपथरा के चंद्रसिंह ने बताया कि वे पढ़ने यहां आए है, अभी कक्षा ग्यारहवीं में करपात्री स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने बताया कि सुबह शाम खाना और नाश्ता छात्रावास में दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक एम.के. गुप्ता, प्रचार्य   आर.पी सिंह सहित अधिकारी, शिक्षक उपस्थित थे।



 

About Ashish Agrawal

Ashish Agrawal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *