Breaking News

जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।

52 पत्ती ताश एवं नगद रकम जप्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 03 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।

दिनांक- 11.11.2026 को थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम सेमो स्थित बिजली ऑफिस के पास कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपी एक राय होकर सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। पुलिस द्वारा मौके से आरोपियों के कब्जे से 1900/- नगद रकम एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में 01. बसंत कुमार दिवाकर निवासी मानपुर, 02. राधेश्याम साहू निवासी बरदुली एवं 03. प्रहलाद साहू निवासी सेमो, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम शामिल हैं। उक्त मामले में थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 383/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

जुआ खेलने के दुष्परिणामों के प्रति कबीरधाम पुलिस की “अपील”

जुआ खेलने में शुरुआत में कम समय में अधिक धन कमाने का लालच आकर्षक लग सकता है, लेकिन इसके परिणाम अक्सर आर्थिक नुकसान, कर्ज, पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट के रूप में सामने आते हैं। जुए की लत व्यक्ति की मेहनत की कमाई को नष्ट करने के साथ-साथ उसके परिवार के भविष्य को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए आम नागरिक जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास ऐसी अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

About Ashish Agrawal

Ashish Agrawal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *