Breaking News

उड़ियाखुर्द में कोचिया के घर में 298 बोरा अवैध धान भंडारण जप्त

0 कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कार्यवाही जारी,
कवर्धा, 12 दिसम्बर 2019। कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कार्यवाही जारी है। अपर कलेक्टर जे.के. ध्रुव के नेतृत्व में खाद्य अधिकारीअरुण मेश्राम एवं खाद्य निरीक्षक आकाश भूतड़ा द्वारा आज गुरुवार को उड़िया खुर्द स्थित कोचिये महावीर पटेल के ऊपर अवैध धान भंडारण के तहत कार्यवाही करते हुए 298 बोरी धान (119.2 क्विंटल) की जप्ती की गई। गौरतलब है कि कबीरधाम जिला मध्यप्रेदश की सीमा से सटा हुआ है। इस वहज से यहाँ पड़ोसी राज्यो के आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर पूरी कड़ाई से निगरानी रखी जा रही है। एक दिन पहले कलेक्टर  अवनीश कुमार शरण ने पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत सीईओ विजय राम के ने संयुक्त रूप से धवाईपानी अन्तराजजीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। धवईपानी में पड़ोसी राज्यो से धवाईपानी छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के आखिरी वनांचल ग्राम है। यहां धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए अन्तर्राजीय चेक पोस्ट बनाया गया है।
कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि जिले के सभी चेक पोस्ट पर चौबीस घंटे कड़ी निगरानी रखे हैं, जिससे कि धान के अवैध परिवहनों पर रोक लगे और जिले के किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ शत-प्रतिशत किसानों को मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों का पूर्व में धान खरीदी के लिए जारी टोकन के आधार पर किसानों का शत-प्रतिशत धान की खरीदी की जाएगी। किसानों के सुविधा के लिए यह टोकन जारी किए जा रहे है, ताकि सभी किसानों को पूरा लाभ मिल सके। यहाँ बताया गया कि समीपवर्ती राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए कबीरधाम जिले में 10 सीमावर्ती क्षेत्रों खारा, पंडरिया खुर्सीपार, मेडवाटोला, सरईसेत, बरेण्डा बितली, सिवनीखुर्द (कोसाटोला), सिवनीखुर्द(खुटाटोला), तरमा, बरबसपुर भालूझोला, झलमला छदमपुर, चिल्फी, धवईपानी, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तैयार किया गया। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 5 चेक पोस्ट बनिया, नरोधी, दशरंगपुर, चुचरूंगपुर, सिवनीखुर्द, में सतत निगरानी रखी जा रही है।

About NewsDesk

NewsDesk