Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।

               पुलिस महानिदेषक, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2020 में उप निरीक्षक विनोेेद तिवारी का निरीक्षक के पद पर पदोन्नति एवं जिला बेमेतरा से जिला कबीधाम स्थानांतरण हुआ है। जिन्हे आज दिनंाक 10.04.2020 को पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के द्वारा स्टार लगाकर उप.निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। साथ ही पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ निष्चित ही एक अधिकारी कि जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बेहतर से बेहतर निभाने के निर्देष दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया, नरेन्द्र बेंताल, मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन, उप निरीक्षक(अ) भोलाराम सांड़िल्य उप निरीक्षक बी.आर.गजेन्द्र, स्टेनो युवराज आसटकर एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NewsDesk

NewsDesk