Breaking News

छत्तीसगढ़ चुनावों में कांग्रेस ने माओवादी के साथ गठबंधन किया- जेटली

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री अस्र्ण जेटली के एक टि्वट ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। सोमवार को जेटली ने एक ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर सीधे नक्सलियों का समर्थन करने और शहरी नक्सलियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया। अपने ट्वीट में जेटली ने लिखा कि ‘हाल के छत्तीसगढ़ चुनावों में कांग्रेस ने माओवादी के साथ गठबंधन किया। राहुल गांधी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में टुकड़े टुकड़े गिरोह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे। कोर्ट में शहरी नक्सलियों का बचाव करने में कांग्रेस सबसे आगे थी।”

 

जेटली के इस टि्वट से छत्तीसगढ़ में सियासत का माहौल गर्म हो गया है। जेटली के इस टि्वट के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री मो. अकबर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बैठे एक नेता और केंद्रीय मंत्री का इस तरह के बयान देना कतई सही नहीं है। बिना किसी तथ्य के उन्हें इस तरह के गलत आरोप लगाकर पार्टी की छवि खराब नहीं करनी चाहिए। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करके जेटली के खिलाफ पलटवार किया है।

About NewsDesk

NewsDesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *