Breaking News

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया

कलेक्टर ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए बच्चों के अध्यापन कार्यों में लिए जा रहे रूचि की प्रंसशा भी की

कवर्धा, 03 सितंबर 2022। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम तरेगांव जंगल में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संस्थान के विभिन्न कक्षाओं, कम्यूटर लैब, संगीत कक्ष, लैब तथा छात्रावास भवन के शयन कक्ष, रसोई कक्ष सहित शौचालय का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान कक्षाओं और छात्रावास कक्ष के अलावा शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था सहित लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने कक्षा छठवीं, सातवी, दसवी सहित विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया और वहां के बच्चों और शिक्षकों से आवश्यक जानकारी भी ली। कलेक्टर ने बच्चों के साथ-साथ बच्चों से भेंट-मुलाकात करने आए उनके अभिभावकों से चर्चा कर संस्थान के पढाई एवं अन्य गतिवधियों के बारे में फिडबैक लिए। अभिभावकों ने यहां के अध्यापन कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त भी किया।

कलेक्टर ने इससे पहले कक्षाओं में पहुंच कर गणित, विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में अब तक हुए पढाई के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। कलेक्टर ने बच्चों से विज्ञान और गणित विषयों पर कुछ सवाल भी किए। बच्चों ने उनका संतोष जनक जवाब भी किए। उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली। बच्चों ने विद्यालय में खेल समाग्री, स्कूल में पेयजल की व्यवस्था, छात्रावास के मरम्मत कार्य, छात्रावास में टीवी की मांग की। कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास में समय पर भोजन तथा नास्ता में भी जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि समय पर नास्ता और भोजन मिलता है, लेकिन सब्जी में स्वाद की कमी की जानकारी दी। कलेक्टर ने रसोई कक्ष का भी निरीक्षण किया और रात के समय के लिए तैयार हो रही खाना-सब्जी और दाल का भी अवलोकन किया।

बच्चों ने स्कूल में पर्याप्त लैब-टॉप की मांग की। यहां स्कूल के प्रचार्य ने बताया कि स्कूल में 22 कम्यूटर है। वनांचल होने की वजह से इंटरनेट की समस्या आ रही है। कलेक्टर ने गणवेश वितरण के संबंध में जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि पिछले वर्ष का गणवेश अप्रैल माह में मिला है जिनका वितरण जुलाई में किया गया। इस वर्ष का गणवेश नहीं आए है। आते ही वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ने कक्षाओं का अवलोकन करते हुए स्वयं बच्चों के साथ पिछे ब्रेंच में बैठक कर यह भी जानकारी ली की शिक्षकों का आवाज पिछे पहुंच पाता है अथवा नहीं। कलेक्टर ने यहां के बच्चों से चर्चा करते हुए बच्चों के अध्यापन कार्यों में लिए जा रहे रूचि की प्रंसशा भी की। कलेक्टर ने शिक्षकों और बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष पढ़ाई और अध्यापन कार्यों में कठिन परिश्रम और मेहनत करने होंगें। यहां बताया गया कि एकलव्य स्कूल में सीबीएसी की पढाई हो रही है। इसके लिए उस स्तर पर तैयारी करनी होगी।

कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि आप सभी बच्चें प्रतिभावान है और एक परीक्षा में पास होकर इस विद्यालय के लिए चयनित हुए है। अब अपनी प्रतिभा को और निखारने की जरूरत है। यहां सभी विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने कहा कि बच्चें पढ़ाई के साथ-साथ यहां संगीत के शिक्षक भी है, समय-समय पर संगीत की विद्या भी लें। खेल-कूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में विशेष ध्यान भी दें। कलेक्टर ने बच्चों की मांग पर कहा कि छात्रावास के मरम्मद के लिए आवश्यक कार्यवाहीं की जाएगी, लेकिन छात्रावास तथा विद्यालय में स्वच्छता के प्रति स्वयं को जागरूक भी होने होंगे। कलेक्टर ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने विद्यालय, गांव और अपने माता-पिता का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। निरीक्षण के दौरान बोडला एसडीएम पीएस कोरी, तहसीलदार नर्मदा नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



 

About Ashish Agrawal

Ashish Agrawal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *