Breaking News

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में ‘हेल्थ फॉर रन’ अभियान का आयोजन

‘हेल्दी बॉडी, ब्राइट फ्यूचर’ के संदेश के साथ विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

कवर्धा। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हेल्थ फॉर रन’ अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, खेलकूद एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना था ।

विद्यालय में आयोजित इस अभियान की थीम ‘हेल्दी बॉडी, ब्राइट फ्यूचर’ रही। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित दौड़, व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा सकारात्मक सोच अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है। नियमित शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और अनुशासन को भी बढ़ावा देती हैं। विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में व्यायाम एवं खेलकूद को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर गोपेश्वर सर के मार्गदर्शन में तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सक्रिय, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।

‘छोटे कदम, बड़े बदलाव’ के प्रेरणादायक संदेश के साथ ‘हेल्थ फॉर रन’ अभियान का समापन हुआ। इस अभियान ने विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।



 

About cgjanmanchnews

cgjanmanchnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *