Breaking News

एक व्हाट्स्प ग्रुप है जो समस्याओं का निदान कर रहा

 

आशीष अग्रवाल

कवर्धा – कहते है व्हाट्स्प ग्रुप जी का जंजाल होता है जिसमे लगातार अनचाहे मैसेज आते रहते है लेकिन नगर मे कवर्धा नगर पालिका क्षेत्रांर्गत की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने एवं पालिका द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य को आमजन तक पहुंचाने के लिए सोशल मिडिया एक सशख्त माध्यम बन गया है नगर के युवाओं द्वारा व्हाट्स्प ग्रुप पालिका दंगल बनाया गया है जो आज सार्थक हो रही है जिसकी चर्चा नगर मे चल रही है। इस गु्रप मे नगर पालिका अधिकारी सहित उच्चाधिकारी तो है इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डो के पार्षद पालिका परिषद के वर्तमान अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष जुड़े है इसके अलावा वर्तमान सासंद पूर्व विधायक के अलावा दोनो बड़ी राजनितक दल के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधी के साथ साथ मिडियां से जुडे लोग समिल्लित है। गु्रप के सदस्यो के पहल से नगर के सिंग्नल चैक पर हमर कवर्धा के नाम से बोर्ड लगाया गया है, सुधा वाटिका कालीमंदिर तालाब का घेरा टुट चुका था जिसे इस ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों तक रखा गया जिसे तत्काल बना लिया गया इसके साथ साथ विभिन्न वार्डाे की समस्याओं का निदान त्वरित हो रहा है जिसके कारण इस ग्रुप की चर्चा नगर मे जोरो से हो रही है। सदस्य अपनी समस्या को ग्रुप मे डालते है समस्याओं के निदान के लिए सदस्य अपनी मांगो को रख रहे है इसमे प्रमुख रुप से हर वार्ड मे सार्वजनिक मुत्रालय एवं शौचालय तथा दर्रीपारा मे राधाकृष्ण मंदिर के पीछे तालाब के किनारे चैपाटी की मांग आ रही है।

About NewsDesk

NewsDesk