Breaking News

धान खरीदी प्रभारी के साथ नोडल, नायाब तहसीलदार और पटवारी को नोटिश जारी

 

0 विभिन्न प्रजातियों के 790 बोरा धान अमानक मिले

0 कलेक्टर ने रंजीतपुर,रणवीरपुर, मोहगांव और बिरोडा धान खरीदी उपार्जन केंद्र का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया

कवर्धा 17 दिसम्बर 2019। कबीरधाम कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने आज मंगलवार को सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के रंजीतपुर,रणवीरपुर, मोहगांव और बिरोडा धान खरीदी उपार्जन केंद्र का आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर वहाँ चल रहे धान खरीदी कार्यो का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री शरण ने आकस्मिक निरीक्षण में आज टोकन के आधार पर इन उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री के धान की नमी जांच और धान की गुणवत्ता जांज की। इन केंद्रों में धान की ढेरी लगाने के बाद भी अमानक धान खरीदी करने पर नायाब तहसीलदार, पटवारी, नोडल अधिकारी, धान खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में इन उपार्जन केंद्रों से 790 बोरा धान लगभग 316 क्विंटल धान को अमानक पाए गए।
उपार्जन केंद्र मोहगांव में 300, रंजीतपुर में 250, बिरोड़ा में 150 और रणवीरपुर में 90 बोरा धान अमानक मिले।

बेमेतरा और राजनांदगांव सीमावर्ती इलाकों के चेकपोस्ट का निरीक्षण किया

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में पड़ोसी राज्यो और सीमावर्ती जिले बेमेतरा और राजनादगांव से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को पूरी तरह से बंद करने और अवैध परिवहनो पर कड़ी निगरानी के लिए बनाएं गए निरोधी बैरियर और बनिया बैरियर का भी आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में सीमावर्ती राज्यो और जिले के मुख्य प्रवेश मार्गो पर कुल 15 चेक बैरियर बनाये गए है। राज्यो के सीमावर्ती क्षेत्र खारा, पंडरिया खुर्सीपार, मेडवाटोला, सरईसेत, बरेण्डा बितली, सिवनीखुर्द (कोसाटोला), सिवनीखुर्द(खुटाटोला), तरमा, बरबसपुर भालूझोला, झलमला छदमपुर, चिल्फी, धवईपानी, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तैयार किया गया। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 5 चेक पोस्ट बनिया, नरोधी, दशरंगपुर, चुचरूंगपुर, सिवनीखुर्द, में सतत निगरानी रखी जा रही है।

About NewsDesk

NewsDesk