Breaking News

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष वर्षाकाल के प्रारंभ से समाप्ति तक 24 घंटे संचालित रहेगा

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

बेमेतरा 24 जून 2020ः-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर मानसून 2020 में बाढ़ की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आपदा नियंत्रण के लिए संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) के कक्ष क्रमांक 04 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07824-222103 है। नियंत्रण कक्ष के लिए श्री अजय चंद्रवंशी प्रभारी तहसीलदार बेमेतरा मो.नं. 9981441740, आशुतोष गुप्ता सहायक अधिक्षक भू-अभिलेख मो.नं. 9630400403, राजकुमार मरावी नायब तहसीलदार बेमतरा मो.नं.9131632587, बीआर मोरे परियोजना अधिकारी जिला पंचायत मो.नं. 7747026086, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष वर्षाकाल के प्रारंभ से समाप्ति तक 24 घंटे संचालित रहेगी। तत्कालीन व्यवस्था के तहत् तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
26 एवं 30 जून 2020 प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक राजेन्द्र देवांगन सहायक ग्रेड-03 शा.उ.मा.वि.देवरबीजा, छवीलाल ध्रुव सहायक ग्रेड-03 जिला पंचायत बेमेतरा, निलय पाण्डेय सहायक ग्रेड-02 शिक्षा विभाग बेमेतरा इसी प्रकार दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक तुलेश्वर सोनी सहायक अभियंता (प्र.म.आ.यो.), घनश्याम सिन्हा (वि.ख.समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन) जनपद पंचायत बेमेतरा, संजय यादव सहायक ग्रेड-03 शिक्षा विभाग बेमेतरा शामिल हैं। इसके अलावा रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक सचिन क्षत्रिय सहायक ग्रेड-03 शासकीय हायस्कूल सिंघौरी, सौदागर नंद लेखापाल (डीपीआरसी) जिला पंचायत बेमेतरा, रामपाल सिंह सेंगर स्थल सहायक नलकूप उप संभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं।
      इसके अलावा माह 27 जून को प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक कृष्णनारायण ताम्रकार उप अभियंता नागरपालिका बेमेतरा, लक्ष्मीनाथ साहू सहायक राजस्व निरीक्षक नगरपालिका बेमेतरा, डीके कारोणिक शिक्षा विभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक श्री धार्मिक सहायक ग्रेड-03 उद्योग विभाग बेमेतरा, असलम खान सहायक ग्रेड-03 शिक्षा विभाग बेमेतरा, योगेश देवांगन डीईओ उद्योग विभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक जितेन्द्र कुमार मिश्रा सहायक ग्रेड-02 शिक्षा विभाग बेमेतरा, मोतीलाल साहू ग्रा.कृ.वि. अधिकारी कृषि विभाग बेमेतरा, राजेन्द्र वर्मा सहायक ग्रेड-03 कृषि विभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं।

इसी तरह 28 जून को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए मयंक राठौर उप अभियंता बेमेतरा, प्रमोद ठाकुर सहायक ग्रेड-03 नगरपलिका बेमेतरा, लोकेश बनाफर सहायक ग्रेड-03 नगरपालिका बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक पुरन कुमार ध्रुव सहा.पशु चिकि.क्षेत्र अधिकारी, मोरध्वज दिव्य शिक्षा विभाग बेमेतरा, एसके जाटवर ग्रा.कृ.वि.अधिकारी कृषि विभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। रात 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक रमेश लाल साहू उप अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बेमेतरा, त्रिलोक सिंह वर्मा सहायक ग्रेड-03 शिक्षा विभाग बेमेतरा, अनुराग सिंह ठाकुरउप अभियंता प्रधा.ग्रा.स.योजना बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी तरह 29 जून को प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक के लिए उमाशंकर खाण्डे संकाय सदस्य जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बेमेतरा, प्रभांशु शर्मा एवं नागेन्द्र शर्मा सहायक ग्रेड-02 शिक्षा विभाग बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक अमोल सिंह सलाम सहायक ग्रेड-03 खेल एवं युवा कल्याण बेमेतरा, खिरामन लाल वर्मा (प्रशासक एमआईएस) शिक्षा विभग बेमेतरा, विमल कुमार तिर्की उप अभियंता प्रधा.ग्रा.स.योजना बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। रात 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक बलदाऊराम साहू लेखापाल आत्मा योजना कृषि विभाग बेमेतरा, शत्रुहन लाल निषाद जिला समन्वयक (प्र.म.आ.यो.) जिला पंचायत बेमेतरा, मोतीलाल ठाकुर सहायक मानचित्रकार लोक स्वा.यां.खण्ड बेमेतरा की ड्यूटी लगाई गई हैं। जारी आदेश मे कलेक्टर ने कहा है कि उक्त दर्शित अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित तिथि एवं समय पर नियंत्रण कक्ष मे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।



|| समाचार एवं विज्ञापन  हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About NewsDesk

NewsDesk