Breaking News

*कबीरधाम जिले के तीन क्वारेन्टीन सेंटर में 7 कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि, संक्रमितों में 2 महिला, 1 बच्चा और 4 पुरुष शामिल*

कवर्धा | 28 जून 2020। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के तीन अलग-अलग क्वारेन्टीन सेंटर में 7 कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 2 महिला, 1 बच्चा और 4 पुरुष शामिल। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के तिवारी ने बताया कि पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम सोढ़ा क्वारेन्टीन सेंटर में 3 व्यक्ति, पावनी में 2 और खैरवार में 2 व्यक्तियों के सेम्पल में कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आई है। इसमें 2 महिला, 1 बच्चा और 4 पुरुष शामिल। सभी प्रवासी श्रमिक है। 
जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ गौरव परिहार ने बताया कि उपचार के लिए 3 व्यक्तियों को एम्स रायपुर भेजने की तैयारी है, इसी तरह 4 लोगो को कवर्धा कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा।
———————————————————————————————————————–
———————————————————————————————————————–
||  समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About NewsDesk

NewsDesk