Breaking News

पंडरिया विधायक ने महिलाओं को सक्षम बनाने छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत् चेक का किया वितरण

कवर्धा | 30 जून 2020। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जरुरतमंद महिलाओं को  आर्थिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से आसान किश्तों में ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ महिला कोष एवं सक्षम योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ महिला कोष अंतर्गत महिला समूहो को तीन प्रतिशत प्रति वर्ष के दर से ब्याज एवं सक्षम योजना 6.50 प्रतिशत प्रतिवर्ष के ब्याज की दर से ऋण दिया जाता है। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत जिले के सात समूह और छह सक्षम योजना अंतर्गत छह महिला हितग्राहियों को सात लाख 85 हजार का चेक वितरण किया गया।

पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर द्वारा छत्तीसगढ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत पंडरिया परियोजना के कुल चार समूह, रवि प्रकाश महिला स्व. सहायता समूह पंडरिया, महागरीब महिला स्व.सहायता समूह ग्राम-बिपतपुर, जय मॉ दुर्गा महिला स्व. सहायता समूह ग्राम बिपतपुर, जय मां संतोषी सेवा स्व. सहायता समूह ग्राम किशुनगढ, कवर्धा परियोजना के कुल दो समूह, जय मां सरस्वती महिला स्व. सहायता समूह ग्राम सोहागपुर, जय मॉ लक्ष्मी महिला स्व. सहायता समूह  चिल्फी परियोजना के कुल एक समूह मिलनसार स्व. सहायता समूह ग्राम बुधवारा, कुल सात महिला समूहों को पांच लाख 25 हजार रूपए की के ऋण सबको चेक वितरण किया गया। साथ ही सक्षम योजनार्तगत छह महिला हितग्राहियों, श्रीमती निशा यादव सहसपुर लोहारा, श्रीमती खुशबू ठाकुर कवर्धा, बबली साहू कुण्डा, लल्ली साहू कुण्डा, सन्वतीन साहू अमलीमालगी, सुनीता कश्यप कुण्डा कुल छह हितग्राहियों, को दो लाख 60 हजार रूपए का ऋण संबंधित चेक वितरण किया गया। पंडरिया विधायक द्वारा जिले की महिलाओ को आर्थिक गतिविधियो में सक्षम बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही योजना का और अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। जिससे योजना से अधिक से अधिक महिलाएं लाभांवित हो।

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत् अच्छे महिला स्व. सहायता समूह को उद्यमिता के लिए कम ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इसी तरह ऐसी महिलाएं जो गरीब, विधवा, परित्यकत्ता, जरुरतमंद तथा 35 से 45 वर्ष की अविवाहित महिलाओं को अपना रोजगार स्थापित करने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About NewsDesk

NewsDesk