Breaking News

सवा लाख मतो के गड्ढे को पाटकर पांडे बढ़त बनाये हुए

0000000  संपादकीय    000000

आशीष अग्रवाल

कवर्धा – लोकसभा की 17 वीं चुनाव आज संपन्न हो गये जीत की ओर भाजपा आगे निकल आयी है। राजनांदगांव सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने अपना बढ़त बनाये हुए है। हाल ही मे हुए विधानसभा के बाद छग मे हुए लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर निःसंदेह कांग्रेस पार्टी अधिकांश सीट जितने का दावा कर रही थी, लेकिन चुनाव परिणाम को देखकर नही लगता कि इतनी जल्दी जनता जर्नादन अपना फैसला किसी अन्य पार्टी को दे देंगे। कवर्धा व पंडरिया विधानसभा मे कांग्रेस के दोनो विधायको ने अच्छी बढ़त बनाये थे लेकिन लोकसभा चुनाव आते तक यह बढ़त ठीक नही पायी है कवर्धा व पंडरिया विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी ने लोकसभा मे बढ़त बनाते हुए लोगो को हैरत मे जरुर डाल दिया है।


पिछले लोकसभा चुनाव मे जहां पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमनसिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने राजनादगांव लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी वहीं वर्तमान मे हुए विधानसभा चुनाव मे राजनांदगांव व कवर्घा लोकसभा सीट मे सवा लाख मतो का गड्ढा बन चुका था जिसे लेकर भाजपा काफी चिंतित थी कि वर्तमान 2019 मे आने वाला लोकसभा चुनाव का परिणाम आखिर कैसा होगा। छग के सभी प्रत्याशी को बदलकर भाजपा ने एक प्रकार से भाग्य अजमाया था जिसमे वे सफल भी रहे।
राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा से जहां संतोष पांडे है तो कांग्रेस की ओर से भोलाराम साहू यह भी कयास लगाया जा रहा था कि मो.अकबर ने विधानसभा मे 60 हजार मतो से कवर्धा विधानसभा से जीत हासिल की थी वहीं पंडरिया विधानसभा से ममता चंद्रकार लगभग 30 हजार वोटो से चुनाव जीती थी। जिसके बाद से यह माना जा रहा था कि किसी भी स्थिति मे कवर्धा पंडरिया विधानसभा से भोलाराम साहू को बढत मिलेगी लेकिन जनता जनार्दन ने अपना फैसला कुछ और ही सोचकर रखा था नतीजन संतोष पांडे की बढत बनी रही।

About NewsDesk

NewsDesk